
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
18 जुलाई 2023
हिमाचल प्रदेश में कुदरत ने कहर बरपाया हुआ है। पहले बारिश हुई अब भूस्खलन हो रहा है। भूस्खलन की वजह से मलबा रोड पर आ रहा है। ऐसे में रास्ते बंद हो रहे हैं। अब चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे मंडी पंडोह के बीच दो दिन तक बंद रहेगा।
मंडी के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए ड्यूटियां लगाई गई हैं। पंडोह और गोहर के बीच में सड़क को दो-दो घंटे के लिए एक तरफा चलाएं। भारी तथा हल्के सभी वाहनों को वापस भेजा जाए।
दोनों तरफ चलाने का रिस्क ना लें, नहीं तो अनिवार्य रूप से जाम लगेगा। एसपी ने संबंधित एसओ को आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बटालियन की दो रिजर्व हमारे पास उपलब्ध है।
कालका-शिमला धरोहर रेलवे ट्रैक पर 6 अगस्त तक के लिए सभी ट्रेनें स्थगित कर दी गई हैं। सोलन और कालका के बीच रेल ट्रैक पर जगह-जगह भूस्खलन, पेड़ और पत्थर गिरने से ट्रैक प्रभावित होने के चलते यह निर्णय लिया गया है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





