बद्दी के बुरवाला में एक ट्रक से जा टकराई बस, तकनीकी खराबी के कारण हुआ हादसा

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

18 जुलाई 2023

आय दिन सड़क हादसे पेश आते रहते है जिस कारण ट्रैफिक नियमों को पालने करने के निर्देश दिए जाते है और साथ ही लोगो की सुरक्षा को लेकर हेलमेनेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन इस्तेमाल न करने जैसे कई आदेश दिए जाते है जिस से किसी भी बड़े हादसे से बचा जा सके।

बद्दी के बुरावाला में देर रात एक घटना सामने आई जिसमे एक बस ट्रक से जा टकराई। गनीमत यह रही की यह हादसा उस वक्त पेश आया जिस वक्त बस में कोई भी स्वारी मौजूद नहीं थी। इसके साथ ही बस में मौजूद बस और कंडक्टर और ट्रक चालक को भी कोई चोटे नही आई है। जानकारी के अनुसार यह हादसा बस में हुई तकनीकी खराबी की वजह से यह हादसा हुआ।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news