
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
19 जुलाई 2023

गुजरात से सीधे हिमाचल के लिए सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) और पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की सप्लाई होने जा रही है। इससे हिमाचल को सीएनजी की निर्बाध सप्लाई मिलेगी। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के बाथू में बने मदर स्टेशन का कनेक्शन गुजरात से मिलने वाली सप्लाई के साथ जुड़ेगा। गुजरात को यह सप्लाई विदेश से मिलती है। बाथू मदर स्टेशन आगामी 15 अगस्त से शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।
गुजरात से सीधी सप्लाई के लिए ऊना जिले के हरोली उपमंडल में बाथू गांव में बना मदर स्टेशन पंजाब के मेहंदावल एसबी से जुड़ेगा। यहां से बाथू मदर स्टेशन को टैप कनेक्शन मिलेगा और इस तरह बाथू मदर स्टेशन की कनेक्टिविटी सीधे गुजरात के साथ हो जाएगी। यहां से रोजाना बाथू स्थित मदर स्टेशन को रोजाना 80 हजार यूनिट सप्लाई होगी। इस मदर स्टेशन के जरिये आगे हिमाचल के अन्य जिलों तक सीएनजी और पीएनजी उपलब्ध होगी।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





