
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
21 जुलाई 2023
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल ने कहा कि सोलन के कथेड़ में अत्याधुनिक बहुविशेषज्ञ अस्पताल के साथ एक क्रिटिकल केयर सेंटर भी निर्मित किया जाएगा। क्रिटिकल केयर सेंटर के निर्माण से गम्भीर रोगों से ग्रस्त रोगियों को 24 x7 विशेषज्ञ सुविधाएं उपलब्ध होंगी। डाॅ. शांडिल ने यह जानकारी अस्पताल निर्माण के सम्बन्ध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित एक बैठक को सम्बोधित करते हुए दी।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





