
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
21 जुलाई 2023
बरसात का मौसम आते ही अनेकों बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है इस मौसम में लोग बहुत जल्दी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं इसी के साथ ही अगर बात करें तो सबसे ज्यादा बीमारियां बरसात के मौसम में पैदा होती है बरसात के मौसम में डेंगू डायरिया इत्यादि बीमारियों के होने का खतरा बना रहता है
इस विषय पर जानकारी देते हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमित रंजन ने बताया कि बरसात के मौसम में बीमारियों से बचने के लिए स्वच्छ पानी पीना चाहिए यदि संभव हो तो पानी को उबालकर रखना चाहिए जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सोलन जिला के बद्दी में डेंगू का एक केस पॉजिटिव है और सोलन जिला में अभी कोई भी केस नहीं है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





