नेपाल के 27 शिक्षाविदों ने बाहरा विश्वविद्यालय का किया दो दिवसीय दौरा

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

21 जुलाई 2023

बाहरा विश्वविद्यालय में 20 जुलाई को नेपाल के 27 शिक्षाविदों का एक प्रतिनिधिमंडल पहुँचा l यह प्रतिनिधिमंडल दो दिवसीय दौरे पर बाहरा विश्वविद्यालय में रहा। यह दौरा शिक्षा के पाठ्यक्रम के अनुसार से बहुत महत्वपूर्ण रहा l यह दौरा शिक्षा पाठ्यक्रम पर विचार – विमर्श करने के उद्देश्य हेतु थी। इस प्रतिनिधिमंडल में नेपाल के विभिन-विभिन विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और विद्यालयों के प्रतिनिधि शामिल थे। वीरवार को प्रतिनिधिमंडल विश्वविद्यालय कैंपस में पहुँचा।

इस टीम ने बाहरा विश्वविद्यालय के सभी विभागों का दौरा किया और सभी विभाग के विभागाध्यक्षों के साथ शिक्षा पाठ्यक्रम के उपर बैठक भी की।विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी प्रतिनिधियों का शाल व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया । विश्व प्रशासन के साथ उन शिक्षाविदों का द्विपक्षीय संवाद भी रहा जिसमें उन्होंने शिक्षा पाठ्यक्रमों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा भी की।

इसमें डायरेक्टर मार्केटिंग और एडमिशन अनुराग अवस्थी ने विश्वविद्यालय की संपूर्ण जानकारी उन प्रतिनिधियों के सामने रखी। यह दो दिवसीय दौरा महत्वपूर्ण इसलिए भी रहा क्योंकि इसमें शिक्षाविदों के प्रतिनिधीमंडल ने शैक्षणिक सहयोग बनाने और मौजूदा संबद्धता को मजबूत करने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय का दौरा किया। शिक्षा और अनुसंधान सहयोग भारत – नेपाल द्विपक्षीय संबंधों का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है । भारत के साथ संबंधों को मजबूत करना और विविधता लाना भारत और नेपाल की प्राथमिकता रही है । अंत में बाहरा विश्वविद्यालय की कुलपति डाक्टर किरण अरोड़ा ने बाहरा विश्वविद्यालय में आने पर सभी का धन्यवाद किया।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news