शिमला पहुंचे एनएसजी कमांडो, माल रोड सील, मिडल बाजार में हुए धमाके के मामले में चल रही जांच

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

23 जुलाई 2023

Shimla Middle Bazar Blast Case NSG Commando with Dog squad started probe
राजधानी शिमला के मिडल बाजार में बीते मंगलवार को शिवमंदिर के समीप हिमाचली रसोई रेस्तरां के अंदर हुए धमाके के मामले में रविवार को एनएसजी कमांडो डॉग स्क्वॉयड के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। धमाके से प्रभावित क्षेत्र और पूरे माल रोड को सील कर दिया गया है।

एनएसजी कमांडो सुरक्षा पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रहे हैं। डॉग स्क्वॉयड भी प्रभावित क्षेत्र में छानबीन कर रहा। स्थानीय पुलिस भी इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। हिमाचली रसोई रेस्तरां के अंदर हुए धमाके में एक कारोबारी अवनीश सूद की मौत हो गई थी जबकि 13 लोग घायल हुए थे।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news