ऊना में मेरे गांव की बेटी मेरी शान योजना के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 18 बेटियों को किया सम्मानित

#खबर अभी अभी ऊना ब्यूरो*

24 जुलाई 2023

चिंतपूर्णी विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने गरिमा योजना के तहत 23 परिवारों की बेटियों को 4.83 लाख रुपये के चेक वितरित किए। साथ ही विधायक ने मेरे गांव की बेटी मेरी शान योजना के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 18 बेटियों को सम्मानित किया विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने रविवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं योजना के तहत आंबेडकर भवन अंब में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

इस दौरान उन्होंने बेटियों को सम्मानित करने के साथ इनके परिवार को प्रोत्साहित भी किया। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सतनाम सिंह, सीडीपीओ अंब विजय कुमार, डीएसपी अंब डॉ. वसुधा सूद, चिंतपूर्णी कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. रविंद्र शर्मा, पूर्व अध्यक्ष मास्टर प्रीतम जंवाल, विकास कश्यप, नरेश बरोटिया, कांग्रेस शहरी इकाई अंब के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार बिल्ला, रितेश शर्मा और अन्य मौजूद रहे।

#खबर अभी अभी ऊना ब्यूरो*

Share the news