
#खबर अभी अभी ऊना ब्यूरो*
24 जुलाई 2023

ऊना कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने राज्य में आई आपदा पर अपनी विधायक निधि से दो लाख रुपये का चेक सीएम राहत कोष भी भेजा है। कुटलैहड़ विस क्षेत्र की समस्त जनता से इस आपदा की घड़ी में मदद करने का आग्रह किया है। विधायक देवेंद्र भुट्टो ने सीएम राहत कोष में दो लाख का चेक प्रदान किया। सीएम राहत कोष में आपदा पर धनराशि इक्ट्ठा करने के लिए समर्थकों सहित बंगाणा बाजार में खड़े होकर जनता से मदद की गुहार लगाई।
बंगाणा बाजार के सभी दुकानदारों ने अपनी नेक कमाई का कुछ हिस्सा सीएम राहत कोष के लिए प्रदान किया है। भुट्टाे ने कहा कि हिमाचल में पिछले 20 दिनों से भारी बारिश के चलते कहीं बादल फटने तो कहीं बारिश से तेज बहाव के पानी ने जनता का लाखों का नुकसान किया है। सीएम खुद हर मंडल स्तर का दौरा करके नुकसान का जायजा ले रहे है।
#खबर अभी अभी ऊना ब्यूरो*





