
#खबर अभी अभी ऊना ब्यूरो*
24 जुलाई 2023
सोमवार तथा शुक्रवार को दो दिन लगने वाली मैहतपुर किसान सब्जी मंडी में इन दिनों जेबकतरे बेखौफ घूमकर लोगों की जेब में साफ कर रहे हैं। ताजा घटना बीते शुक्रवार को उसे वक्त सामने आई जब औद्योगिक क्षेत्र से आई महिला का पर्स गायब हो गया। महिला के मुताबिक पर्स में पांच हजार नकदी और अलमारी की चाबी थी, जिसे सब्जी खरीदते वक्त एक रेहड़ी के पास से गायब कर दिया गया। महिला ने बताया कि जिस समय वे रेहड़ी पर सब्जी खरीद रही थी और रुपये देते वक्त उसने पर्स रेहड़ी पर रखा ही था। इस दौरान अचानक किसी ने पर्स गायब कर दिया।
उक्त महिला ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में नहीं की। लेकिन इस तरह की घटनाएं किसान सब्जी मंडी में घटित हो रही है। स्थानीय राजेश कुमार, शिवदत वशिष्ठ, राजीव मेनन, हरीश अटलाल ने बताया कि किसान सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने वाले कम और मटर गश्ती वाले अधिक युवक देखे जा सकते हैं। बताया कि दोपहिया वाहनों को कई लोग सब्जी मंडी के अंदर तक ले जाते हैं। इससे आम लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। पुलिस प्रशासन तथा नगर परिषद दोनों को संजुक्त अभियान चलाकर इसका पुख्ता हल निकालना चाहिए। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि इस बाबत पुलिस चौकसी बरत रही है। मैहतपुर में किसान सब्जी मंडी के दिनों में अतिरिक्त चौकसी बढ़ाई जाएगी।
#खबर अभी अभी ऊना ब्यूरो*





