
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
24 जुलाई 2023
बरसात का मौसम आते ही अनेकों बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है इस मौसम में लोग बहुत जल्दी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं इसी के साथ ही अगर बात करें तो सबसे ज्यादा बीमारियां बरसात के मौसम में पैदा होती है बरसात के मौसम में डेंगू डायरिया इत्यादि बीमारियों के होने का खतरा बना रहता है इस विषय पर जानकारी देते हुए आयुर्वेद के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर लोकेश मंमगाई ने बताया कि बरसात के मौसम में बीमारियों से बचने के लिए स्वच्छ पानी पीना चाहिए।
यदि संभव हो तो पानी को उबालकर रखना चाहिए जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सबसे पहले तो यह मालूम होना चाहिए कि बरसात के मौसम में कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं इस मौसम में डायरिया बुखार सिर दर्द टाइफाइड मलेरिया चिकनगुनिया डेंगू जैसी बीमारियां होने का खतरा बना रहता है डॉ. लोकेश मंमगाई ने खानपान की ओर विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी है साथ ही उन्होंने कहा कि हमें ढाबों पर फास्ट फूड खाने से बचना चाहिए।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





