हरिपुरधार के पास से रोड रोलर का टायर लेकर चोर फरार

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

25 जुलाई 2023

सिरमौर जिला के पुलिस स्टेशन संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले हरिपुरधार हवाई अड्डे के समीप से आज्ञात चोरों ने करीब 12 क्विंटल वजन वाले रोड रोलर के टायर को चुराकर भागने का हैरत अंगेज कारनामा कर डाला। ददाहू के रहने वाले ठेकेदार महेश कुमार गोयल ने पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में कहा कि, गत रात्रि संभवतः जेसीबी मशीन व टिप्पर की मदद से इस वारदात को अंजाम दिया गया।

लोहे के ऐसे नए टायर की कीमत अढ़ाई लाख के करीब बताई जाती है और पहली बार इलाके के इतनी भारी भरकम चोरी हुई। इससे पूर्व गत वर्ष नौहराधार के समीप 4 क्विंटल के जेसीबी रॉक ब्रेकर की चोरी के मामले में स्थानीय चोर व बाहर के कबाड़ा वाले को संगड़ाह पुलिस पकड़ चुकी है। DSP संगड़ाह मुकेश डडवाल ने बताया कि, मामले की तहकीकात व चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news