वॉलीबॉल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पट्टा बरावरी ने मारी बाजी

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

27 जुलाई 2023

धर्मपुर खंड की खंड स्तरीय अंडर 14वी खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पत्तावरोरी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटी को फाइनल में हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

खिलाड़ियों का विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य कमलेश चौहान व संपूर्ण स्टाफ ने जोरदार स्वागत किया तथा इस उपलब्धि पर बधाई दी।

इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के पी टी आई सुधीर कुमार की सराहना की गई।

विद्यालय के चार खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित भी हुए हैं।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news