मशीनें और कर्मचारी जगह जगह पर किए गए है तैनात : रवि भटी

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

28 जुलाई 2023

हिमाचल में आई आपदा से प्रदेशवासियों को बेहद नुकसान हुआ जगह-जगह पर त्राहि देखने को मिली एक और जहां लोगों के घरों में पानी घुस गया था वही बहुत से लोगों ने अपनी जान भी गवाही जगह जगह पर भूस्खलन भी देखने को मिला।पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा हुए भूस्खलन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है और सड़कों से मलबा हटाने का कार्य निरंतर जारी है

इस विषय पर अधिक जानकारी देते हुए लोक निर्माण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर रवि भटी ने बताया कि अभी तक 19.29 करोड़ का नुकसान हो गया है साथ ही उन्होंने कहा कि शामती बाईपास को क्लियर करने का कार्य लगातार जारी है और 4 से 5 दिन के भीतर रोड को क्लियर किया जाएगा जानकारी देते हुए बताया कि अभी 3 सड़के बंद है अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया की लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी और मशीनें जगह जगह पर तैनात है। जिससे भूस्खलन जैसी स्थिति से निपटा जा सके।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news