
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
28 जुलाई 2023
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटी ने खंड स्तरीय अंडर-14 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता में बैडमिंटन में विजेता और वॉलीबाल में उप विजेता का ख़िताब अपने नाम किया। जानकारी देते हुए प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने बताया की विद्यालय से 8 बच्चों ने इस U-14 खेल-कूद प्रतियोगिता में भाग लिया था जो की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देलगी में 25 से 27 जुलाई तक आयोजित की गई थी। इस खेलकूद प्रतियोगिता में कोटी विद्यालय बैडमिंटन में चमिपियन और वॉलीबाल में उप विजेता रहा। विद्यालय आने पर सभी खिलाडियों का धूम धाम से स्वागत किया गया।

प्रधानाचार्या उपासना सूद व् सभी अध्यापकों ने सभी खिलाडियों को, शारीरिक शिक्षक संजीव कुमार, डी पी ई राकेश शर्मा को इस उपलब्धि के लिए बहुत बहुत बधाई दी । प्रधानाचार्या ने बताया की इस प्रतियोगिता में 3 बच्चो युगल , अंशुल और पुष्कर का बैडमिंटन और वॉलीबाल में जिला सतरीय खेल कूद प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है जो की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डोमेहर में आयोजित की जाएगी। विद्यालय प्रबंधन समिति प्रधान तथा सभी सदस्यों ने भी विजेता खिलाडियों , अध्यापकों व उनके अभिभावकों के साथ साथ शारीरिक शिक्षिक संजीव कुमार तथा राकेश शर्मा को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





