
#खबर अभी अभी नाहन ब्यूरो*
28 जुलाई 2023
गाय को हिन्दू धर्म में पवित्र जीव माना गया है। हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है गाय के शरीर पर 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। जो व्यक्ति गौ माता की सेवा पूजा करता है उस पर आने वाली सभी प्रकार की विपदाओं को गौ माता हर लेती है।
लेकिन आज के दौर में लोगों ने गाय के साथ-साथ अन्य पशुओं को भी सड़क पर छोड़ना शुरू कर दिया है। किसी भी शहर की अगर बात की जाए तो जगह-जगह पर पशु आवारा घूमते हुए नज़र आते हैं जिनकी सुध लेने वाला कोई भी नहीं होता कुछ पशु तो गाड़ियों के नीचे आने के कारण अपने प्राण त्याग देते हैं और कुछ बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं ऐसा ही एक मामला नाहन के समीप कांसी वाला में देखने को मिला जहां पर एक गाय नाली में गिर गई थी और वह गाय 2 दिन से उसी नाली में पड़ी रही जैसे ही स्थानीय लोगों को इसकी सूचना मिली वैसे ही पुलिस को सूचित किया गया और पुलिस विभाग द्वारा गाय को रेस्क्यू किया गया और सुरक्षित बाहर निकाला गया इस विषय पर अधिक जानकारी देते हुए पुलिस प्रशासन ने बताया कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली वैसे ही वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गाय को रेस्क्यू किया।
#खबर अभी अभी नाहन ब्यूरो*





