मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह आईजीएमसी में हुए दाखिल, अचानक पेट में उठा दर्द

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

26 अक्तूबर 2023

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आईजीएमसी में दाखिल हुए हैं। अस्पताल में उन्हें देर रात लाया गया है। मुख्यमंत्री के पेट में अचानक से दर्द उठा। इसके बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए आईजीएमसी लाया गया है।

यहां पर वह डॉक्टरों की निगरानी में उपचारधीन है। बताया जा रहा है कि उनका अल्ट्रासाउंड समेत अन्य टेस्ट करवाए गए हैं। हालांकि अभी मुख्यमंत्री की हालत स्थिर है और वह स्पेशल वार्ड में डॉक्टरो की निगरानी में है।

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

Share the news