राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर के मैदान में जिला स्तरीय समारोह का किया गया आयोजन

#खबर अभी अभी हमीरपुर ब्यूरो*

26 जनवरी 2024

Mukesh Agnihotri said - State Selection Commission will soon start working fully in Hamirpur.

75वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर के मैदान में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। इस भव्य परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस के अलावा होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट एंड गाइड्स की टुकड़ियों के अलावा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति ये ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार आत्मनिर्भर हिमाचल और समृद्ध हिमाचल बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनावों में किए गए वायदों को सरकार ने पूरा किया है। उन्होंने कहा कि विकट वित्तीय परिस्थितियों के बावजूद प्रदेश सरकार लगातार जनता को सहूलियत प्रदान करने के उद्देश्यों से कम कर रही है और हिमाचल के साथ-साथ पूरे प्रदेश के विकास में कोई भी कमी नहीं आने दी जा रही है उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है और जल्द ही हमीरपुर में स्थित राज्य चयन आयोग पूरी तरह से काम करना शुरू कर देगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार ने ऊपर और नीचे का अंतर मिटाते हुए सब और नींबू प्रजाति को एक समान रेट में वृद्धि की है ।

#खबर अभी अभी हमीरपुर ब्यूरो*

Share the news