जिया में मकान से आभूषण चोरी, वारदात के समय लाहौल में था परिवार

# खबर अभी अभी कुल्लू ब्यूरो*

9 अगस्त 2024

भुंतर तहसील के तहत आने वाले जिया में एक मकान में शातिरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू की भुंतर तहसील के तहत आने वाले जिया में एक मकान में शातिरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घर के सदस्य लाहौल गए हुए थे। मौके का फायदा उठाकर शातिरों ने यहां पर अलमारी में रखे हुए गहने चुरा लिए। शिकायत मिलने के बाद अब पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। चोरी की घटना से लोगों में दशहत है। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

Share the news