
#खबर अभी अभी धर्मशाला ब्यूरो*
12 अगस्त 2024

हिमाचल प्रदेश में अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही नंबरदार प्रथा जल्द खत्म हो सकती है। इस प्रथा को खत्म करने के लिए प्रदेश सरकार ने कदम आगे बढ़ाए हैं। भू-अभिलेख विभाग की ओर से जिलों से वहां तैनात नंबरदारों की स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है। यह निर्देश भू-अखिलेख विभाग के पास मंडी निवासी की ओर से नंबरदार प्रथा को खत्म करने संबंधी पहुंची शिकायत के बाद दिए गए हैं जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला निवासी एक व्यक्ति ने प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर उनसे राजस्व विभाग में नंबरदार प्रथा को खत्म करने को लेकर पत्र लिखा है। इसके अलावा उन्होंने इस पत्र में कई अन्य टिप्पणियां भी की हैं।





