
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*
15 अगस्त 2024
हिमाचल प्रदेश का राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह देहरा में शहीद भुवनेश डोगरा मैदान में आयोजित किया गया। सुबह करीब 11:00 बजे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। उन्होंने भव्य परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट्स एंड गाइड की टुकड़ियां शामिल हुईं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि देहरा में आजादी के बाद से पहली बार राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया है। कहा कि हमारी सरकार ने नीतिगत फैसले लेते हुए एक ही साल में करोड़ों रुपये का राजस्व प्राप्त किया





