सीएम साहब भाषण बहुत हुए अब समाधान का समय है : जयराम

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

26 अगस्त 2024

भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश मुख्यालय दीपकमल चक्कर में पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एवं जिला शिमला सदस्यता अभियान 2024 की कार्यशाला में मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर द्वारा की गई। जयराम ठाकुर ने बैठक और प्रतरकारो को संबोधित करते हुए कहा मन के बात कार्यक्रम पीएम मोदी का सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम है। मन की बात में आईआईटी मद्रास के बच्चों से जिस प्रकार से बात कर उनका हौसला बढ़ाया वह स्टार्ट अप योजना के लिया बड़ा प्रोत्साहन है।
भाजपा देश का ही नही दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल : जयराम ठाकुर ने कहा की भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश में प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनने ले लक्ष्य से आगे बड़ रही है। संगठन हिमाचल प्रदेश में 16 लाख सदस्य बनाने जा रही है। भाजपा आज देश का ही नही दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है, दूसरे राजनीतिक दल भाजपा से मिलों दूर है। इस अभियान का शुभारंभ देश में 1 सितंबर और प्रदेश में 2 सितंबर को होगा।
Share the news