27 और 28 अगस्त को अधिकांश जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

26 अगस्त 2024

Himachal Weather Update Rain Alert In Himachal Aaj Ka Mausam

प्रदेश में सोमवार को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 27 और 28 अगस्त को अधिकांश जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 29 से 31 अगस्त तक प्रदेश में फिर से साफ रहने के आसार हैं।

शनिवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 17.0, धर्मशाला-सोलन में 20.0, ऊना में 20.2, नाहन में 23.9, मनाली में 16.6, कांगड़ा में 22.0, मंडी में 21.3, बिलासपुर में 23.4, हमीरपुर में 23.3 और चंबा में 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, शनिवार रात को शिमला, धर्मशाला, ऊना, पालमपुर, सोलन, मनाली, मंडी, जुब्बड़हट्टी, बरठीं और कसौली में बारिश हुई। रविवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 35.3, भुंतर में 34.0, ऊना में 33.6, कांगड़ा में 33.2, हमीरपुर में 32.3, मंडी में 31.2, सोलन में 30.5, धर्मशाला में 29.9, नाहन में 29.2, मनाली में 24.8 और शिमला में 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

Share the news