माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग, नाहन की छात्रा निधि कंवर ने एन.वी.एस. भर्ती परीक्षा में हासिल की सफलता

नाहन,
माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग, नाहन को गर्व है कि इस संस्थान की प्रतिभाशाली छात्रा निधि कंवर, पुत्री लाल सिंह कंवर एवं रीटा देवी, पत्नी सुशांत कंवर, निवासी पांजी, तहसील कसौली, जिला सोलन, ने अपनी कड़ी मेहनत, निष्ठा एवं समर्पण के बल पर नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की भर्ती परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर एन.वी.एस. कुल्लू में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर नियुक्ति प्राप्त की है।

यह उपलब्धि न केवल निधि कंवर की व्यक्तिगत मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा प्रदान की जा रही गुणवत्तापूर्ण एवं मूल्य-आधारित शिक्षा का भी सशक्त प्रमाण है।

कॉलेज के चेयरमैन अनिल जैन एवं महासचिव सचिन जैन ने निधि कंवर की इस सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए कॉलेज की प्राचार्या रिजी गीवरघीस एवं संपूर्ण संकाय दल की सराहना की। उन्होंने कहा कि,

> “संस्थान सदैव विद्यार्थियों को उच्च शैक्षणिक मानकों के साथ नैतिक मूल्यों एवं सेवा भावना की दिशा में अग्रसर करता है।”

कॉलेज की प्राचार्या रिजी गीवरघीस ने निधि कंवर को इस गौरवशाली उपलब्धि पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा,

> “निधि कंवर की सफलता हमारे संस्थान के लिए गर्व का विषय है। उनकी मेहनत और समर्पण सभी छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमें विश्वास है कि वह अपने कार्यक्षेत्र में नर्सिंग सेवा के उच्चतम आदर्शों को स्थापित करेंगी।”

कॉलेज के सभी शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण ने भी निधि कंवर की इस उल्लेखनीय सफलता पर हर्ष एवं गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ कीं।

Share the news