तिरुपति ग्रुप में 37वाँ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह उत्साहपूर्वक संपन्न

सिरमौर ब्यूरो |
तिरुपति ग्रुप में 37वाँ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह पूरे उत्साह, प्रतिबद्धता और व्यापक जन-जागरूकता के साथ मनाया गया। सप्ताह भर सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से पोस्टर एवं स्लोगन निर्माण, ऑनलाइन व ऑफलाइन क्विज़, डिफेंसिव ड्राइविंग प्रशिक्षण, फोर्कलिफ्ट ऑपरेशन प्रतियोगिता सहित अनेक सहभागिता आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया।

सप्ताह के समापन अवसर पर आयोजित क्लोजिंग सेरेमनी में निश्चिंत सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक सिरमौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनकी प्रेरणादायक उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। इस अवसर पर तिरुपति ग्रुप की ओर से अशोक गोयल, अरुण गोयल, दीपक गोयल तथा वरिष्ठ प्रबंधन ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

साइट भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी को सुरक्षा-प्रथम सोच अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने सड़क सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के माध्यम से संगठन में सुरक्षा, अनुशासन और उत्तरदायित्व की संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ किया गया। तिरुपति परिवार ने मुख्य अतिथि के मार्गदर्शन और प्रेरणादायक विचारों के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सड़क सुरक्षा के प्रति निरंतर जागरूकता बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

Share the news