किसान सभा जिला कुल्लू द्वारा पतलीकूहल में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका गया

खबर अभी अभी
23 अक्टूबर 2026
कुल्लू (पतलीकूहल)

हिमाचल किसान सभा जिला कुल्लू द्वारा पतलीकूहल में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका गया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला सचिव गोविंद भंडारी ने किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारी मुख्य मांगें हैं—ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, SIR रद्द किया जाए और 13 करोड़ लोगों के वोट जोड़े जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा। इसी कड़ी में 1 नवंबर 2026 को दिल्ली में SIR के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन में कुल्लू से सैकड़ों किसान भाग लेंगे।

इस प्रदर्शन में अनिल, खेम चंद, सुनील, चमन, गंगा नेगी, ओमी चंद, हीरा लाल और तारा चंद सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Share the news