
खबर अभी अभी
23 अक्टूबर 2026
कुल्लू

गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत कुल्लू में एक हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से गौ माता के संरक्षण, संवर्धन और सम्मान के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अभियान से जुड़े गौ सेवकों ने सभी गौ भक्तों और धर्म प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर हस्ताक्षर करने की अपील की है।
गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू के अध्यक्ष शेरा नेगी ने सभी गौ भक्तों और गौ सेवकों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने की मांग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से इस अभियान से जुड़कर हस्ताक्षर करने और गौ माता के संरक्षण के लिए अपना योगदान देने की अपील की।
उन्होंने कहा कि गौ सम्मान आह्वान अभियान केवल हस्ताक्षर अभियान नहीं, बल्कि गौ माता के प्रति सम्मान, सेवा और संरक्षण की भावना को मजबूत करने का प्रयास है। उन्होंने सभी लोगों से इस धर्म यज्ञ में सहभागी बनकर अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया।
इस अभियान के समर्थन में दूनी चंद, ज्ञान चंद, कृष्ण नेगी, छापे राम नेगी, कमलेश ठाकुर, सतीश राणा, अजय शर्मा, टिकम राम, राम राज महंत, भूपेंद्र ठाकुर, सचिन सूद, चंद्र ठाकुर, बेली राम, तरुण कुमार, तुलसी देवी, चंद्रा महंत, पूर्ण चंद, पिंकू भंडारी, हुक्म राम, अमर भंडारी, अमर ठाकुर, अजय अमन, बोनी सोनी, अमन, हरीश नेगी, मन्नत नेगी, सोनाली नेगी, विपिन ठाकुर, विपिन शर्मा, विनय सूद, संजय कुमार, प्रतीक्षा ठाकुर, खूब राम, किशन, नीटू राम, आशु, भवानी दत्त और आलू सहित अन्य गौ सेवकों एवं गौ भक्तों ने भी अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की है।





