Himachal Panchayat Elections LIVE: मंडी ओर बिलासपुर ने बैलेट पेपर गायब होने के मामले में दोनों ARO चार्जशीट

खबर अभी अभी
हिमाचल प्रदेश,
01:05 PM, 26-MAY-2026
बिलासपुर में पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण, सुबह 11 बजे तक 39% मतदान
बिलासपुर जिले में आज पंचायत चुनाव प्रक्रिया के तहत कुल 62 ग्राम पंचायतों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा। जिला प्रशासन के अनुसार सुबह 11 बजे तक लगभग 39 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि पूरे मतदान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है और कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। मतदान प्रक्रिया को सुचारू और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। इस बार प्रशासन द्वारा घुमारवीं क्षेत्र में दो मॉडल पोलिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं, जिन्हें पिंक बूथ के रूप में विकसित किया गया है।

इन बूथों की विशेषता यह है कि इनका पूरा संचालन महिला कर्मियों द्वारा किया जा रहा है। इन मॉडल बूथों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिनमें बच्चों के खेलने की व्यवस्था, पेयजल सुविधा, प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स और बैठने के लिए उचित टेंट शामिल हैं। प्रशासन का कहना है कि यह एक सफल और प्रेरणादायक पहल है, जिसे आगे भी अन्य क्षेत्रों में लागू किया जाएगा। जिला प्रशासन ने जानकारी दी कि मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित है। मतदान समाप्त होते ही पंचायत स्तर की मतगणना शुरू कर दी जाएगी। एआरओ की अध्यक्षता में पूर्ण सुरक्षा के बीच काउंटिंग रूम में की जाएगी। वहीं, जिला परिषद और बीडीसी के मतों को स्ट्रांग रूम में 24×7 सीसीटीवी निगरानी और पुलिस सुरक्षा के बीच सुरक्षित रखा गया है, जिनकी मतगणना 28 तारीख को होगी। घुमारवीं के मॉडल पिंक पोलिंग बूथों पर भी मतदाताओं में उत्साह देखा गया है। यहां अब तक लगभग 50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। प्रशासन को उम्मीद है कि मतदान समाप्ति तक यह आंकड़ा 90 प्रतिशत के करीब पहुंच सकता है। मॉडल बूथ की सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर मतदाताओं में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
12:57 PM, 26-MAY-2026
करसोग में ARO के खिलाफ होगा एक्शन
मंडी ओर बिलासपुर ने बैलेट पेपर गायब होने के मामले में दोनों ARO चार्जशीट। करसोग में ARO के खिलाफ होगा एक्शन, चार्जशीट करने की तैयारी। 5 वोट डल चुके थे, 6 नंबर पर उमीदवार का समर्थक वोट डालने आया। उसने कहा प्रत्याशी का बैलेट पेपर में नहीं है। इसके बाद मतदान कुछ समय के लिए रुका। डीसी ने आयोग से की बात, फिर मतदान शुरू हो गया। लेकिन अब फिर रुक गया है।
Trending Videos
12:56 PM, 26-MAY-2026
ढगवार पंचायत में सुबह से ही जुटी रही मतदाताओं की भीड़
विकासखंड धर्मशाला के तहत आती ग्राम पंचायत ढगवार में मंगलवार को पहले चरण का मतदान हुआ। इस पंचायत में 2100 के आसपास मतदाता पंजीकृत हैं। दोपहर 1:00 तक 800 से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था जबकि अभी भी पंचायत में बनाए गए तीन अलग-अलग पोलिंग स्टेशनों पर भीड़ देखने को मिल रही है।
12:51 PM, 26-MAY-2026
किन्नौर में 11 बजे तक हुआ 38.2 प्रतिशत मतदान।

12:16 PM, 26-MAY-2026
11 बजे तक बिलासपुर जिले में 39.63% मतदान
बिलासपुर जिले में कुल 62 पंचायतों और 428 वार्डों में मतदान हो रहा है। जिले में कुल मतदान प्रतिशत 39.63% दर्ज किया गया है। इसमें पुरुष मतदान 37.59% और महिला मतदान 41.70% रहा है।

बिलासपुर-सदर: कुल मतदान 39.34%
घुमारवीं: कुल मतदान 38.65%
झंडूता: कुल मतदान 38.06%
श्री नयना देवी जी: कुल मतदान 46.48% (सबसे अधिक)

सुबह 11 बजे तक के आंकड़े बताते हैं कि पंचायत चुनावों में मतदाताओं की भागीदारी संतोषजनक बनी हुई है। खासकर महिला मतदाताओं में अधिक उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।
12:14 PM, 26-MAY-2026
विकासखंड रोहड़ू की 14 पंचायतों में 11:00 बजे तक 38 प्रतिशत मतदान

Share the news