औट बाजार में देर रात दो कारों की जोरदार टक्कर, बड़ा हादसा टला

24 अक्टूबर, 2026 | खबर अभी-अभी | मंडी

हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी, गनीमत रही कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ

मंडी जिले के औट बाजार में देर रात दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

हादसा किन कारणों से हुआ, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। दुर्घटना के संबंध में अधिक जानकारी का इंतजार है।

Share the news