लोक संस्कृति के संरक्षण को सूत्रधार का नया संकल्प, युवाओं को मिलेगा बड़ा मंच

7 सितंबर 2026 | खबर अभी अभी | कुल्लू

19वें मल्हार उत्सव की सफलता पर मंथन, आगामी सांस्कृतिक-सामाजिक आयोजनों की रूपरेखा तय; स्थानीय कलाकारों और युवा प्रतिभाओं को मिलेगा व्यापक मंच

कुल्लू। सुशांत शर्मा। लोक कला एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के साथ स्थानीय कलाकारों तथा युवा प्रतिभाओं को व्यापक मंच उपलब्ध करवाने की दिशा में सूत्रधार कला संगम कुल्लू ने अपनी गतिविधियों को और तेज करने का निर्णय लिया है।

संस्था की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक सूत्रधार भवन स्थित कार्यालय में अध्यक्ष दिनेश सेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाल ही में संपन्न हुए 19वें सूत्रधार मल्हार उत्सव की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही आगामी सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजनों को और प्रभावी, व्यवस्थित तथा व्यापक बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

मल्हार उत्सव की सफलता पर हुई समीक्षा

बैठक में 19वें मल्हार उत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों, व्यवस्थाओं और दर्शकों से मिली प्रतिक्रियाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकारिणी सदस्यों ने उत्सव को सफल एवं यादगार बनाने में योगदान देने वाले सभी कलाकारों, पदाधिकारियों, सदस्यों, सहयोगियों तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े लोगों का आभार व्यक्त किया।

युवा प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

सूत्रधार कला संगम ने आने वाले समय में अपनी सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों को और व्यापक स्तर तक ले जाने का निर्णय लिया। विशेष रूप से स्थानीय कलाकारों और युवा प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध करवाने तथा लोक कला और संस्कृति की समृद्ध परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

संस्था का मानना है कि युवाओं की प्रतिभा को सही मंच और अवसर देकर लोक संस्कृति को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाया जा सकता है।

आजीवन सहयोगियों की संख्या बढ़ाने पर जोर

बैठक में संस्था से जुड़ने वाले आजीवन सहयोगियों की संख्या बढ़ाने पर भी विशेष चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि सूत्रधार कला संगम के उद्देश्यों और गतिविधियों से प्रभावित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को आजीवन सहयोगी के रूप में जोड़ा जाएगा।

इस पहल से संस्था की सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

संस्कृति को नई पीढ़ी से जोड़ना उद्देश्य

संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन ने कहा कि सूत्रधार कला संगम का उद्देश्य केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करना नहीं है, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध लोक संस्कृति, कला और परंपराओं से जोड़ना भी है।

उन्होंने कार्यकारिणी सदस्यों और सभी सहयोगियों से संस्था की आगामी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में संस्था उपाध्यक्ष एवं मल्हार उत्सव प्रभारी कंवर वीरेंद्र सिंह, संरक्षक मंडल सदस्य राजेन्द्र सूद व युवराज बौध, वित्त सचिव जोंगेंद्र ठाकुर, भंडार प्रभारी तिलक राज चौधरी, सचिव मोनिका सागर, मंजुलता शर्मा, यशोदा शर्मा व हितेश गोगी, लोकनृत्य प्रभारी सीमा शर्मा, प्रचार-प्रसार प्रभारी सुंदर श्याम, सहप्रभारी धर्मेन्द्र शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य सुदेश कुमार, सुबोध सूद, कैप्टन रणधीर सिंह सल्हुरिया व भारत भूषण आचार्य, प्राचार्य संगीत अकादमी पं. विद्या सागर, आमंत्रित सदस्य निशांत गौतम, जीवन बुड़ाल व सनी तथा प्रबंधक उत्तम चन्द उपस्थित रहे।

Share the news