आंतकी संगठन से कनेक्शन के आरोप में शिमला के पूर्व एसपी अरविंद दिग्विजय नेगी गिरफ्तार



Shimla Bureau
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA )ने आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा से कनेक्शन के आरोप में शिमला के पूर्व एसपी को अरविंद दिग्विजय नेगी गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी पर खुफिया जानकारी लीक करने का आरोप है,SP के अलावा NIA ने 5 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है।
आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को गोपनीय सूचनाएं लीक करने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पूर्व एसपी अरविंद दिग्विजय नेगी को गिरफ्तार किया है।अरविंद दिग्विजय नेगी की गिरफ्तारी से प्रदेश पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिति है। अरविंद दिग्विजय नेगी हाल ही में एनआईए से हिमाचल लौटे थे। हिमाचल प्रदेश सरकार ने अरविंद दिग्विजय नेगी को एसडीआरएफ जुन्गा में हाल में कमांडेंट नियुक्त किया था।
जहरीली शराब मामले में बनी एसआईटी का भी मेंबर बनाया था। हिमाचल प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी अरविंद दिग्विजय नेगी राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (NIA) में टॉप इन्वेस्टिगेटर रह चुके हैं.नवंबर 2021 में उनके किन्नौर और सिरमौर स्थित ठिकानों पर छापे मारे गए थे.
#खबर अभी अभी
Share the news