
19/06/2026
खबर अभी अभी
कुल्लू…
आज दिनांक 19.09.2026 को उद्घोषित अपराधी सेल, कुल्लू की टीम ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए वर्ष 2016 में सादर थाना कुल्लू में दर्ज धारा 457, 380, 34, 201 भारतीय दंड संहिता (IPC) तथा धारा 180, 181 व 196 मोटर वाहन अधिनियम (M.V. Act) के मामले में वांछित उद्घोषित अपराधी सुनील कुमार (28 वर्ष), निवासी भिउली ज़िला मंडी को भिउली से गिरफ्तार किया है ।
उक्त अभियुक्त को माननीय CJM, कुल्लू न्यायालय द्वारा दिनांक 27.08.2026 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था । अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आगामी वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।






