कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में सीबीएसई की ‘हैप्पी क्लासरूम’ कार्यशाला आयोजित

खबर अभी अभी ,
कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा में 16 जून 2026 को सीबीएसई के तत्वावधान में हैप्पी क्लासरूम विषय पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक हीरा ठाकुर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. संजीव मैनरा तथा प्रधानाचार्या पूनम ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को सकारात्मक एवं तनावमुक्त शिक्षण वातावरण तैयार करने की प्रभावी रणनीतियों से अवगत कराना था।

कार्यशाला का संचालन सीबीएसई संसाधन व्यक्तियों कविता शर्मा एवं नम्रिता जेम्स ने किया। सहभागितापूर्ण गतिविधियों, समूह चर्चाओं और व्यावहारिक सत्रों के माध्यम से शिक्षकों को विद्यार्थियों के भावनात्मक, सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास को बढ़ावा देने के उपाय बताए गए। इस दौरान कक्षा में सकारात्मक संबंधों, विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी और समग्र कल्याण पर विशेष जोर दिया गया। विद्यालय परिवार ने संसाधन व्यक्तियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Share the news