
#कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आज हो रहा मतदान |शिमला में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए मतदान जारी है। *
प्रदेश भर से 90 डेलीगेट्स अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सुबह दस से शाम चार बजे तक मतपत्र से वोट डाले जाएंगे।

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*
17 अक्टूबर 2022
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आज मतदान हो रहा है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए मतदान जारी है। प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और आनंद शर्मा ने दिल्ली में मतदान किया। चुनाव पर्यवेक्षक दीपा दास मुंशी, पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने दिल्ली की जगह शिमला में मतदान किया। प्रदेश भर से 90 डेलीगेट्स अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सुबह दस से शाम चार बजे तक मतपत्र से वोट डाले जाएंगे।
22 साल बाद हो रहे चुनाव में पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे और केरल से लोकसभा सांसद शशि थरूर के बीच मुकाबला है। चुनाव परिणाम का ऐलान 19 अक्तूबर को होगा। प्रदेश कांग्रेस समितियों के नौ हजार से अधिक प्रतिनिधि गुप्त मतदान के जरिये पार्टी अध्यक्ष का फैसला करेंगे।
मतदान के लिए देशभर में 65 बूथ बनाए गए हैं। मतदान के बाद सीलबंद बक्सों को राज्यों से कांग्रेस के दिल्ली मुख्यालय लाया जाएगा। चुनाव में वरिष्ठ नेता खरगे का पलड़ा भारी माना जा रहा है। उन्हें गांधी परिवार की पसंद कहा जा रहा है। साथ ही पार्टी वरिष्ठ नेताओं का भी उन्हें समर्थन हासिल है।
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*





