
10 अक्टूबर, 2026 | खबर अभी-अभी | सोलन

सोलन के ओच्छघाट स्थित मुरारी लाल मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान सेमिनार, पोस्टर मेकिंग और वाद-विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
कॉलेज की छात्राओं ने मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे और उनसे उबर चुके लोगों के अनुभव साझा किए।
संस्थान के प्रधानाचार्य रघुनन्दन सिंह ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति समाज की सोच बदलना और प्रभावित लोगों को सहयोग देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य की तरह ही महत्वपूर्ण है।
वहीं, कॉलेज प्रबंधन के चंद्र प्रकाश गुप्ता ने मानसिक बीमारियों को लेकर समाज में फैली गलतफहमियों, डर और भेदभाव को दूर करने की आवश्यकता पर जोर दिया।





