
कुल्लू जिला में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही है इसी कड़ी में विकासखण्ड कुल्लू के तहत अटल सदन कुल्लू के सभागार में 420 कर्मचारियों को चुनावों को लेकर फाइनल रिहर्सल करवाई गई जिसमें विकासखंड कुल्लू के तहत 39 पंचायतों के 84 पोलिंग पार्टियों को तैनात किया गया है। पंचायत चुनाव को लेकर 24 मई को की जाएगी। पोलिंग पार्टियों को पोलिंग बूथ के लिए रवाना किया जाएगा।
एसडीएम कुल्लू निशांत ठाकुर ने कहा है कि पंचायत चुनावों को लेकर यारियां अंतिम दौर में चल रही है उन्होंने कहा कि विकासखंड के तहत 420 कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गई है उन्होंने कहा कि बावनपंचायतों के लिए 84 पोलिंग पार्टियां को तैयार किया गया था जिसमें कुछ पोलिंग पार्टियां रिजर्व रहेगी!उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में चल रही है और आज कर्मचारियों की फाइनल रिहर्सल हुई है और इसके बाद 24 मई को पोलिंग पार्टियां पोलिंग बूथों के लिए रवाना होंगे उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव तीन चरणों में होने हैं जिसमें 26 मई 28 मई और 30 मई को सभी कर्मचारी तीन चरणों में अपनी ड्यूटी देंगे।
कुल्लू ब्यूरो रिपोर्ट सुशांत शर्मा…





