कुल्लू में 18 से 20 जून तक राष्ट्रीय नाट्य समारोह, एनएसडी कलाकार करेंगे तीन उत्कृष्ट नाटकों का मंचन

खबर अभी अभी ,
कुल्लू
जिला मुख्यालय कुल्लू के अटल सदन में 18 जून से 20 जून तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। भाषा एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की रेपर्टरी कंपनी के कलाकार देश के तीन उत्कृष्ट नाटकों का मंचन करेंगे।


वीओ…नाट्य प्रस्तुतियां प्रतिदिन शाम 5:30 बजे और 7:30 बजे अटल सदन के सभागार में आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य दर्शकों को उच्च स्तरीय रंगमंचीय प्रस्तुतियों से रूबरू करवाना और क्षेत्र में कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देना है।
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के अनुभवी कलाकार अपनी शानदार अभिनय कला और प्रभावशाली मंचन के माध्यम से दर्शकों को एक यादगार अनुभव प्रदान करेंगे। आयोजन को लेकर कला प्रेमियों और रंगकर्मियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
भाषा एवं संस्कृति विभाग ने जिले के सभी कला प्रेमियों, विद्यार्थियों और आम लोगों से इस नाट्य समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम का आनंद लेने की अपील की है।

Share the news