घुमारवीं में 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

19/06/2026
KHABAR ABHI ABHI
BILASPUR
पुलिस थाना घुमारवीं में 18 सितंबर 2026 को गुग्गा मोहड़ा निवासी तृप्ता देवी ने सूचना दी कि उनके पति प्रीतम सिंह, उम्र 48 वर्ष, ने घर के एक कमरे में खुद को बंद कर लिया है और फंदा लगा लिया है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। फॉरेंसिक विशेषज्ञ टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के साथ संबंधित गवाहों के बयान दर्ज किए।

मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में धारा 194 BNSS के तहत नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Share the news