गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

खबर अभी अभी| सोलन

गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में दिनांक 13 जुलाई , 2022 को वन महोत्सव के उपलक्ष पर ‘हमारी प्यारी वसुंधरा’ विषय पर अंतरसदनीय हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| जिसमें विद्यालय के चारों सदनों ऋगवेद सदन, यजुर्वेद सदन , सामवेद सदन तथा अथर्ववेद सदन के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया । प्रधानाचार्या श्रीमती लखविंदर कौर अरोड़ा ने कहा कि हिन्दी में वैज्ञानिक प्रतियोगिता करवाने का ऊद्देश्य हिन्दी भाषा के प्रति आकर्षण तथा रुचि पैदा करना है ।प्रतियोगिता के अंत में प्रधानाचार्या महोदया ने सभी प्रतिभागियों को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी ।इस प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार है –

khabarabhiabhi.in

प्रथम – अथर्ववेद सदन (प्रणव नेगी, आदित्य राज, रेवा राजपूत, अभिनव ठाकुर, आरूष नांटा और वाणी मसंद)
द्वितीय – सामवेद सदन तथा ऋग्वेद सदन
तृतीय – यजुर्वेद सदन

Share the news