
12May,2022 सोलन …
वीरवार को भाजपा महिला मोर्चा अर्की मंडल का प्रशिक्षण वर्ग अर्की मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना भारद्वाज की अध्यक्षता में हुआ इस प्रशिक्षण वर्ग का “एकत्रीकरण व पंजीकरण” किया गया उसके पश्चात प्रथम: सत्र लिया गया जिसमें प्रशिक्षण वर्ग का “उद्धघाटन व अधक्षीयकरण” भाषण हुआ। इस प्रशिक्षण वर्ग का द्वितीय: सत्र सोलन ज़िला अध्यक्षा शकुंतला के साथ शुरू किया गया इस सत्र का विषय था पार्टी की “कार्यपद्धति व व्यक्तितव का विकास तथा मार्गदशन”।तथा तृतीय: सत्र में सोशल मीडिया के प्रभाव के बारे में ज़िला सोलन सोशल मीडिया सह संयोजक केशव ठाकुर ने “सोशल मीडिया” के बारे में जानकारी दी इसके बाद चतुर्थ: सत्र में “राजनीतिक प्रस्ताव” के विषय सरस्वती कश्यप उपाध्यक्षा अर्की मंडल ने वर्ग लिया। इसके तुरंत बाद पंचम: सत्र आरंभ हुआ जिसमें ज़िला महिला मोर्चा प्रभारी अंजना शर्मा ने “ज़िला व मंडल में होने वाले सम्मेलन व आगामी कार्यक्रमों” की कार्यवाही पे चर्चा की और षष्ठ: सत्र में इस सत्र का विषय था “अपना बूथ सबसे मज़बूत” इस विषय पे अर्की मंडल अध्यक्ष डीके उपाध्याय ने बूथ को मज़बूत करने का मंत्र दिया।इसके उपरांत सप्तम: सत्र में प्रशिक्षण वर्ग का समारोह प्रदेश उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल ने किया तथा प्रदेश व केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत करवाया। इस प्रशिक्षण वर्ग में ख़ास तौर पर प्रदेशाध्यक्षा रश्मि भी पहुंची और उन्होंने मिशन 2022 के चुनावों के लिए महिलाओं को जोश के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश जिला की पदाधिकारी ने भी भाग लिया आशा परिहार ने भी एक विषय महिला की राजनीति में भागीदारी पर महिलाओं का मार्गदर्शन किया इसके उपरांत महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रशिमधर सूद ने महिला मोर्चा के साथ मीटिग की !यह जानकारी महिला मोर्चा की जिला मीडिया प्रभारी सीमा कश्यप ने दी !


