
18 सितंबर 2026 | खबर अभी अभी | श्री नैना देवी जी

श्री नैना देवी जी। विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां नैना देवी जी मंदिर के समीप गणपति रस्से के मार्ग द्वार पर विश्वकर्मा महाराज के भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का आयोजन समस्त अधिकारी-कर्मचारियों और दुकानदारों की ओर से किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं के साथ शहरवासियों और नगरवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
पत्रकार वार्ता के दौरान रामपाल ठाकुर ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विश्वकर्मा महाराज के भंडारे का आयोजन बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया गया। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा महाराज के आशीर्वाद से भविष्य में भी इसी तरह भंडारे और अन्य पुण्य कार्यों का आयोजन जारी रखा जाएगा।
रामपाल ठाकुर ने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों पर मां नैना देवी का आशीर्वाद बना रहे और सभी मिलकर इसी तरह धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में योगदान देते रहें।
खबर अभी अभी के लिए श्री नैना देवी जी से ललित औजला।





