
शिमला जिला के जुब्बली गांव के निवासी विकास पंवार ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा-2025 में 159वीं रैंक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विकास पंवार को बधाई और शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम देशभर में रोशन किया है।
उन्होंने कहा कि विकास की यह सफलता प्रदेश के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि विकास भविष्य में भी अपनी सेवाओं से देश और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
इस उपलब्धि पर पूरे हिमाचल प्रदेश को गर्व है और लोगों ने विकास पंवार को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।





