
24 अक्टूबर, 2026 | खबर अभी-अभी | शिमला

शिमला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शोघी के पास हरियाणा रोडवेज की बस में सवार दो युवकों से करीब 17 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 को स्पेशल सैल शिमला की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शोघी के पास हरियाणा रोडवेज की एक बस की तलाशी ली। इस दौरान पंकज शर्मा (24), निवासी सुन्नी, शिमला के कब्जे से करीब 9 ग्राम और पियूष चौहान (21), निवासी सुन्नी, शिमला के कब्जे से करीब 8 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
इस मामले में पुलिस थाना बालूगंज, शिमला में अभियोग संख्या 225/2026 के तहत 23 अक्टूबर को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले में आगामी जांच जारी है।





