हिमाचल पथ परिवहन निगम से सेवानिवृत कर्मचारियों की समस्याओं का स्थायी समाधान करे।

बिलासपुर:
प्रदेश सरकार हिमाचल पथ परिवहन निगम से सेवानिवृत कर्मचारियों की समस्याओं का स्थायी समाधान करे। ताकि इन सेवानिवृत कर्मचारियों को सड़कों पर न उतरना पड़े। यह बात बिलासपुर में आयोजित हिमाचल पथ परिवहन निगम के कार्यक्रम में प्रदेश प्रधान सत्य प्रकाश शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि सरकार को सौंपे गए मांग पत्र का समाधान नहीं हो पाया। उन्होंने आग्रह किया है कि पेंशनरों की देनदारियां समय पर अदा हो। ताकि इन पेंशनरों को समस्या न झेलनी पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इस ओर उचित कदम उठाने चाहिए। ताकि निगम से सेवानिवृत हुए पेंशनरों को सुविधा मिल सके। वहंी, इस दौरान पेंशनर कल्याण संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणवीर चंदेल ने कहा कि पेंशनरों को समय पर पेंशन नहीं मिल पाती है। उन्होंने कहा कि अब सरकार द्वारा पेंशनरों को पेंशन पहले सप्ताह दी जा रही है। लेकिन पेंशनरों को पेंशन की अदायगी के लिए एक तारीख निर्धारित की जाए। वहीं, अन्य समस्याओं का भी समाधान किया जाए।
उन्होंने कहा कि अभी भी पेंशनर कई समस्याओं से जूझ रहे हैं,जिसके चलते सरकार इस ओर उचित कदम उठाए।

Share the news