
5 सितंबर 2026 | खबर अभी अभी | कुनिहार

कुनिहार: गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, कुनिहार के विद्यार्थियों ने डोमेहर में आयोजित अंडर-14 खो-खो खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ भाग लिया। टीम ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस उपलब्धि में विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, खेल के प्रति समर्पण और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
प्रधानाचार्या ने दी विद्यार्थियों को बधाई
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अलका भारद्वाज ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके निरंतर प्रयास और मेहनत का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शिक्षा के साथ खेलों को भी बढ़ावा
विद्यालय के निदेशक श्री समीर गर्ग एवं सुश्री अदिति गर्ग ने भी विद्यार्थियों और प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की प्रतिभा, मेहनत और समर्पण का प्रमाण है। विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को खेल एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विद्यालय परिवार ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।





