करसोग ब्लॉक में 82.26 प्रतिशत हुआ मतदान

करसोग,
पंचायती राज चुनाव – 2026 के अंतर्गत करसोग ब्लॉक में पंचायती राज संस्थाओं के लिए प्रथम चरण के चुनाव में 82.26 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इसमें महिला मतदाताओं की प्रतिशतता 84.07 जबकि पुरुष मतदाताओं की प्रतिशतता 80.54 प्रतिशत दर्ज की गई है ।

रिटर्निग अधिकारी एवं एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने बताया कि करसोग ब्लॉक में कुल मतदाताओं 15031 में से कुल 12365 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। जिनमें महिला मतदाताओं की संख्या 6171 रही जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 6194 दर्ज की गई है।
उन्होंने बताया कि करसोग ब्लॉक की ग्राम पंचायत थाच थर्मी और परलोग में तकनीकी कारणों से पंचायत समिति सदस्य पद का चुनाव स्थगित किया गया है। जहां पर राज्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार बाद में चुनाव करवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई।

Share the news