
27 अक्टूबर, 2026 | खबर अभी-अभी | कुल्लू

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के पावन अवसर पर रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कुल्लू दशहरा केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध देव संस्कृति और सदियों पुरानी विरासत का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य की विशिष्ट लोक-संस्कृति, देव परंपराओं और धार्मिक स्थलों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।





