
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
16 जून 2023
रामपुर बुशहर शिक्षा बोर्ड 12वीं की परीक्षाओं के बारे में निर्णय ले कि परीक्षाएं वार्षिक या टर्म आधार पर होंगी। क्योंकि अभी तक बोर्ड ने लचर व्यवस्था के कारण इस पर निर्णय नहीं लिया है। इसके चलते अध्यापकों और छात्रों में असमंजस की स्थिति है। यह बात हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ की जिला इकाई ने प्रेस बयान में कही।
संघ ने कहा है कि शिक्षा बोर्ड के इस निर्णय से शिक्षकों और विद्यार्थियों को असमंजस का माहौल बना हुआ है। संघ ने कहा कि सिलेबस वार्षिक परीक्षाओं के आधार पर किया जाए या टर्म प्रणाली के आधार पर कराया जाए। संघ ने यह भी मांग की है कि शिक्षा बोर्ड भी उन सभी टॉपिक्स को सिलेबस से हटा दें, जो एनसीईआरटी ने सिलेबस से हटा दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जितनी भी प्रतियोगी परीक्षाएं होती हैं, उसमें एनसीईआरटी के सिलेबस के अनुसार प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए शिक्षा बोर्ड अपने सिलेबस से अनावश्यक टॉपिक हटा दे। इससे बच्चों का अनावश्यक सिलेबस का बोझ भी कम हो जाएगा।
स्कूल प्रवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष अजय नेगी, महासचिव आकाशदीप शर्मा, वित्त सचिव देवेंद्र लक्टू, राज्य के मुख्य संरक्षक केदार रांटा, मुख्य सलाहकार प्रेमपाल दुल्टा और कानूनी सलाहकार विकेश जनारथा ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से आग्रह किया है कि समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





