15 अगस्त को 4,967 निर्माण श्रमिकों को मिलेगी 20.61 करोड़ रुपये की सहायता: नरदेव कंवर

12/8/2026
सिरमौर
खबर अभी अभी

सिरमौर जिले के रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में संगड़ाह-पलार सड़क पर शामरा के समीप मंगलवार-बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शव लेकर जा रहा एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार चार लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि 9 अन्य घायल लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। दुर्गम क्षेत्र और गहरी खाई होने के कारण बचाव दल को वाहन तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने के प्रयास किए गए।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय वाहन में एक शव भी ले जाया जा रहा था। इसी दौरान शामरा के पास वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसा किस वजह से हुआ, फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

दुर्घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। हादसे में वाहन में कुल कितने लोग सवार थे और दुर्घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या रहा, इसकी विस्तृत जानकारी पुलिस की जांच और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही सामने आएगी।

Share the news