
11/8/2026
सोलन
खबर अभी अभी
दिनांक 04-08-2026 को जिला पुलिस की SIU टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान एक वाहन को चैक करने पर वाहन में बैठे एक युवक के कब्जे से 10.41 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। आरोपी की पहचान तजिंदर सिंह पुत्र श्री दिलबाग सिंह, निवासी गाँव शाई, डाकखाना धर्मपुर, तहसील कसौली, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, उम्र 33 वर्ष के रूप में हुई। इस संबंध में पुलिस थाना धर्मपुर में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियोग की तफ्तीश के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा वारदात में प्रयुक्त वाहन को जब्त करके पुलिस कब्जे में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 05-08-2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से आरोपी का 03 दिन का पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त हुआ है। आरोपी से मामले के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है। आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले की तफ्तीश जारी है।






